जीवन रक्षा फ़ाउंडेशन, जन सामान्य के स्वास्थ्य रक्षा हेतु कार्यरत संस्थान है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ एवं सहज स्वास्थ्य सुविधा एवं स्वास्थ्य विज्ञान की जागरुकता उपलब्ध कराना हैl जैसा की आजकल यह अनुभव किया जा रहा है की गम्भीर व असाध्य रोगों का निदान आम व्यक्ति के समक्ष यक्ष प्रश्न बना हुआ है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज सुलभता तथा पीड़ित व्यक्ति को अधिकतम शारीरिक , मानसिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य हैl बीमारियों के उपचार के नाम पर शोषण व अत्याचार के बचाव व ज़रूरत मंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु संस्थान प्रमुखता से कार्यरत हैl ऐसी स्थिति में आपदा सहयोग संस्था की उद्देशय प्राप्ति में मील का पत्थर साबित हो सकता है तथा संस्था अपने पुनीत उद्देश्यों की प्राप्ति सहजता से कर सकती हैl अतः जन सामान्य के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सहयोग हेतु इस संस्थान द्वारा संचालित इस महायज्ञ मे आप सभी का सहयोग सादर निवेदित है.
प्रमुख उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली :
- 1: संसाधन के अभाव में गम्भीर व असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है.
- 2: जनहित में प्रचलित सरकारी एवं अर्धसरकारी योजनाओं का सम्पूर्ण क्रियानयवंन एवं वास्तविक रूप से ज़रूरतमंद लोगों तक उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराना .
- 3: लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन करना .
- 4: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु चयनित चिकित्सकों एवं निजी तथा सरकारी चिकित्सालयों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करना.
- 5: बाल स्वास्थ्य सुधार एवं कुपोषण की समाप्ति हेतु विद्यालय स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करना .
- 6: स्वास्थ्य जागरुकता के क्षेत्र में पत्र पत्रिकाओं का समय-समय पर प्रकाशन करना .
कार्यप्रणाली :
- 1: ट्रस्ट एक अभिनव कार्यप्रणाली के आधार पर जन जन की स्वास्थ्य रक्षा हेतु कार्य करता है, जिसके अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शत प्रतिशत पहुँचाकर स्वस्थ रखने हेतु कार्य किया जा रहा है .
- 2: अधिकतम व्यक्तियों के न्यूनतम सहयोग द्वारा संस्थान परिवार व जन सामान्य को सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करना.
ट्रस्ट की उपरोक्त सेवाएँ निम्नवत रूप में प्राप्ति की जा सकती है -:
- 1: ट्रस्ट का सदस्य बनकर.
- 2: किसी भी सदस्य द्वारा संतुति किए जाने पर.
- 3: कोई भी भारतीय नागरिक ट्रस्ट द्वारा निर्धारित फ़ार्म में आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रस्ट का सदस्य बन सकता है तथा सेवाएँ प्राप्त कर सकता है l ( शुल्क चेक या ड्राफ़्ट द्वारा जीवन रक्षा फाउँडेशन के नाम से ही स्वीकार किए जाएँगे.).
- जन जन की स्वास्थ्य रक्षा हमारा कर्तव्य हैl
आइए सदस्य के रूप में ट्रस्ट के साथ जुड़कर स्वास्थ्य रक्षा अभियान में सहभागिता करें तथा समाज को स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में हमारा सहयोग करें l.